कासगंज रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण के दौरान निर्देश देते एडीआरएम अजय वार्ष्णेय
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। ‘मथुरा मार्ग पर रेलवे लाइन विद्युतीकरण पूरा हो गया है। इस रूट पर इलेक्ट्रिक ट्रेनों का संचालन शुरू हो चुका है। अब कानपुर रूट पर कार्य प्रगति पर है जो जल्द ही पूरा हो जाएगा। इसके बाद मथुरा-कासगंज-कानपुर रूट पर ट्रेनें बढ़ाई जाएंगी।’ यह बात पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल के एडीआरएम अजय वार्ष्णेय ने शुक्रवार को रेलवेे जंक्शन का निरीक्षण के दौरान कही।
निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए उन्होंने कमियां दूर करने के निर्देश दिए। प्लेटफार्म नंबर पांच पर सबसे अधिक अव्यवस्थाएं मिली। यहां पर पानी की टंकी के पास गंदगी मिली। इसके अलावा इंटरलॉकिंग उखड़ी मिली। एडीआरएम ने यात्री प्रतीक्षालय, टिकटघर, रनिंग रूम सहित अन्य व्यवस्थाओं को देखा। इसके बाद वे स्पेशल ट्रेन से फर्रुखाबाद के लिए रवाना हो गए।
एडीआरएम ने किया गंजडुंडवारा स्टेशन का निरीक्षण
गंजडुंडवारा। एडीआरएम रेलवे इज्जतनगर मंडल अजय वार्ष्णेय विशेष ट्रेन से रेलवे स्टेशन पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने पेयजल की व्यवस्था, शौचालय, बैठने के स्थान आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने अधीनस्थों को निर्देश दिए किए सभी व्यवस्था चाक चौबंद रखी जाएं। वरिष्ठ प्रचालन प्रबंधक अनूप कुमार वरिष्ठ, वाणिज्य मंडल प्रबंधक नीतू सिंह, सहायक यातायात निरीक्षक डीके शर्मा, स्टेशन अधीक्षक भानु प्रताप सिंह, विक्रम सिंह यादव आदि मौजूद रहे।