फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांग पति ने मजदूरी कर जुटाए रुपये, पत्नी को करवाचौथ पर भेंट किया शौचालय

Mon, 09 Oct 2017 04:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बाह (आगरा)
विज्ञापन
कैलाश
विज्ञापन
आगरा में बाह के बड़ागांव निवासी दिव्यांग कैलाश करवाचौथ पर अपनी पत्नी को शौचालय का तोहफा देकर जैतपुर ब्लाक के पति नंबर वन के हकदार बन गये हैं। उनसे प्रेरित होकर गांव के ही प्रह्लाद ने ग्राम प्रधान की मौजूदगी में पत्नी को शौचालय का तोहफा देने की शपथ ली है। 
विज्ञापन


जैतपुर ब्लाक के बड़ागांव के कैलाश के दोनों पैर टेढे़ हैं। गरीबी रेखा के नीचे की श्रेणी में आने वाले कैलाश मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं। पति नंबर वन प्रतियोगिता के बारे में अमर उजाला में पढ़ा तो कैलाश ने करवाचौथ पर अपनी पत्नी रुकमा देवी को शौचालय का तोहफा देने की ठान ली। 

बाजरा की कटाई की मजदूरी कर शौचालय निर्माण के लिए धन जुटाया। पीली ईंट और गारे से शौचालय बनवाया। जुगाड़ का किवाड़ लगाया। रविवार को शौचालय का निर्माण पूरा होने पर अपनी पत्नी रुकमा को शौचालय का तोहफा दिया।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

औरों ने भी ली प्रेरणा

करवाचौथ पर दिए गए तोहफे के वक्त ग्राम प्रधान प्रह्लाद सिंह, एडीओ पंचायत अरविन्द सिंह, खंड प्रेरक वसीम पठान मौजूद रहे। इस अवसर पर दिव्यांग कैलाश ने कहा कि दूसरे लोग भी अपनी पत्नी और बच्चों को शौचालय का तोहफा दें। 

इससे प्रभावित होकर गांव के प्रहलाद ने अपनी पत्नी प्रीती को करवाचौथ के तोहफे में शौचालय निर्माण की शपथ ली। प्रीती ने भी सहयोग का भरोसा दिलाया। इतना ही नहीं प्रहलाद ने मुहूर्त के तौर पर शौचालय का गड्ढा भी खोद दिया। ग्राम प्रधान प्रह्लाद सिंह ने दिव्यांग कैलाश के जज्बे की तारीफ की। उन्होंने कहा कि दूसरे लोगों को भी इससे प्रेरणा मिलेगी। ग्राम पंचायत उसका सम्मान करेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें