फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से हैंडपंप मिस्त्री की मौत

विज्ञापन
कासगंज के गंजडुंडवारा का मृतक हैंडपंप मिस्त्री विनोद का फाइल फोटो - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
गंजडुंडवारा। कादरगंज में बस स्टैंड के समीप हैंडपंप लगाते समय लोहे का पाइप ऊपर से गुजर रही एचटी लाइन के तार से छू गया और करंट लगने से हैंडपंप मिस्त्री की मौत हो गई। वहीं हैंडपप लगवा रहा दुकानदार भी करंट से झुलस गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

कादरगंज बस स्टैंड के समीप फल विक्रेता दीपू मंगलवार को निजी हैंडपंप लगवा रहा था। इस कार्य के लिए दीपू ने विनोद मिस्त्री निवासी इंदाजसनपुर को बुलाया। मिस्त्री और दीपू मिलकर पाइप को बोरिंग में लगा रहे थे।
तभी पाइप ऊपर से गुजर रही एचटी लाइन के तार से छू गया और करंट लगने से विनोद एवं दीपू दोनों झुलस गए। आनन-फानन दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने विनोद को मृत घोषित कर दिया। वहीं सूचना पर पहुंचे परिजन विनोद को बदायूं स्थित अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें