फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी में मतदाता सूची में मिली गड़बड़ी, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने भेजा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। विधानसभा निर्वाचन के लिए पुनरीक्षण के बाद तैयार की गई मतदाता सूची में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। लगभग 45 प्रतिशत मतदेय स्थलों पर एक भी नया मतदाता नहीं बनाया गया। 40 प्रतिशत मतदेय स्थलों पर कोई अपात्र नाम सूची से नहीं हटाया गया। मामला पकड़ में आने के बाद मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिला प्रशासन को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

आगामी विधानसभा निर्वाचन के लिए शासन के आदेश पर पुनरीक्षण शुरू कराया गया था। नवंबर से शुरू हुआ यह कार्य 15 जनवरी तक चला। 15 जनवरी को सूची प्रकाशित कर दी गई। शासन ने जांच की तो जिले की कुल 1731 मतदेय स्थलों में से बड़ी संख्या में मतदेय स्थलों पर एक भी नया मतदाता न तो जोड़ा गया, न ही कोई मृतक या अन्य मतदाता का नाम हटाया गया। मामले में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिला प्रशासन को पत्र भेजा है।
इसमें बताया कि जिले के 764 मतदेय स्थल पर परिवर्धन (नए मतदाता) की संख्या शून्य है। 1079 मतदेय स्थलों पर अपमार्जन (कटे मतदाता) की संख्या शून्य है। इससे साफ है कि पुनरीक्षण में कहीं न कहीं गड़बड़ी हुई है। उन्होंने सुधार कर दोबारा इन मतदेय स्थलों की सूची तैयार करने के आदेश दिए। आदेश आने के बाद प्रशासन ने पुनरीक्षण कार्य फिर से शुरू करा दिया है।
विज्ञापन

---
तकनीकी समस्या बता रहे जिम्मेदार
मुख्य निर्वाचन अधिकारी का पत्र आने के बाद प्रशासन गड़बड़ी सुधारने में जुट गया है। जिम्मेदारों का कहना है कि तकनीकी समस्या के चलते ऐसा किया गया है। किसी कारण वश इन मतदेय स्थलों में नाम फीड करने से छूट गए। इसी कारण ये समस्या आई है। काम शुरू हो गया है, जल्द ही इसे सही कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

फैक्ट फाइल
- 1731 हैं जिले में कुल मतदेय स्थल
- 764 मतदेय स्थलों पर नहीं जोड़ा एक भी नया मतदाता
- 1079 मतदेय स्थलों पर एक भी मतदाता नहीं हटा
- 15 जनवरी को प्रकाशित हुई थी सूची
वर्जन
किसी कारण से डाटा फीड नहीं हो पाया था। सभी उपजिलाधिकारियों को डाटा फीड कराने के निर्देश दिए गए हैं।-बीराम, उपजिला निवार्चन अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें