फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमितों को मतदान कराने के लिए मिलीं 488 पीपीई किट

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। चुनाव आयोग ने निर्देश जारी किए हैं कि संक्रमित भी मतदान कर सकेंगे। संक्रमितों के लिए 488 पीपीई किट स्वास्थ्य विभाग ने सेक्टर मजिस्ट्रेट को सौंपी हैं।
विज्ञापन

जिले में 754 कोरोना के एक्टिव केस हैं। मतदान समाप्त होने से ठीक पहले कोरोना संक्रमित को पीठासीन अधिकारी पीपीई किट पहनकर मतदान कराएंगे। इसके लिए सूचना पर संबंधित सेक्टर मजिस्ट्रेट द्वारा पीपीई किट उपलब्ध कराई जाएगी। रविवार को पालिंग पार्टियों की रवानगी के दौरान स्वास्थ्य विभाग ने कुल 122 सेक्टर मजिस्ट्रेटों को 488 पीपीई किट उपलब्ध कराईं। प्रत्येक सेक्टर मजिस्ट्रेट को चार पीपीई किटें दी गईं। सूचना मिलते ही सेक्टर मजिस्ट्रेट मतदान केंद्र पर पहुंचकर पीपीई किट उपलब्ध कराएंगे। इससे कोरोना संक्रमित भी मतदान कर सकेंगे।
चुनाव आयोग के आदेशानुसार सेक्टर मजिस्ट्रेटों को कुल 488 पीपीई किट उपलब्ध कराई गई हैं। प्रति सेक्टर मजिस्ट्रेट चार किट का वितरण किया गया है। आवश्यकता के अनुसार पीठासीन अधिकारी को वे पीपीई किट उपलब्ध कराएंगे। -डॉ. एके पांडेय, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें