फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP:  गले में फंदा, आंख में आंसू...पत्नी ने इस कदर किया प्रताड़ित, युवक ने Video में दर्द बयां कर दे दी जान

Fri, 04 Jul 2025 02:43 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में शादी के सात महीने में ही पत्नी और ससुराल वालों से इस कदर  प्रताड़ित हुआ, कि युवक ने फंदे से लटक कर जान दे दी। मौत से पहले उसने वीडियो बनाया, जिसमें अपना दर्ज बयां किया। 
 
विज्ञापन
हलवाई आत्महत्या केस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र में ससुरल वालों और पत्नी के उत्पीड़न से तंग आकर युवक ने आत्महत्या कर ली। आत्मघाती कदम उठाने का वीडियो भी बनाया। वहीं, परिजनों का आरोप है कि पत्नी और ससुरल वाले झूठे केस में फंसाने की धमकी देते थे। इतना ही नहीं मारपीट भी की जाती थी। 
विज्ञापन

      

ट्रांस यमुना क्षेत्र में सनसनीखेज मामला सामने आया है। पत्नी और ससुरालवालों की प्रताड़ना से तंग आकर पवन विहार निवासी गौरव पुत्र स्व. दिनेश ने शुक्रवार देर रात फंदे से लटककर जान दे दी। वह शादी पार्टियों में हवालाई का काम करता था। पिता दिनेश की 17 साल  और मां की 9 वर्ष पहले बीमारी के चलते मौत हो गई थी। रात दिन मेहनत करके तीनों बहनों की शादी भी कर दी। 
 

गौरव की शादी सात महीने पहले सादाबाद निवासी निशा से हुई थीं। वह शादी पार्टियों में हलवाई का काम करता था। आत्महत्या करने से पहले उसने पत्नी के दूसरे पुरुष से अवैध संबंध होने और ससुरल वालों की प्रताड़ना का जिक्र भी किया है। वहीं, ससुरलिजनों ने दो दिन पहले शुक्रवार को सादाबाद थाने में तहरीर भी दी। दरोगा ने कई बार फोन करके बुलाया भी। वह डर की वजह से नहीं गया।

पवन विहार निवासी मृतक के जीजा दिनेश ने बताया कि उसकी पत्नी निशा आत्महत्या की धमकी देकर जेल भिजवाने की कहती थी। इसकी शिकायत मार्च में ट्रांस यमुना पुलिस से की। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। रोज रोज की गृह क्लेश की वजह से मंगलवार को वह पत्नी निशा को उसके मायके छोड़ आया। वहां से दिल्ली काम करने के लिए निकल गया। दरोगा के फोन आने पर गौरव शुक्रवार देर करीब 1 बजे घर आया। वीडियो बनाने के बाद फंदे से लटककर जान दे दी। घर में वह अकेला था। सुबह फोन नहीं उठाने पर जीजा घर पर पहुंचे। 
 
विज्ञापन

उन्होंने देखा कि वह फंदे लटका हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम बुलाकर जांच शुरू कर दी।  एसीपी छत्ता पीयूष कांत राय ने बताया मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें