फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बेसिक शिक्षा की 23 दिसंबर से शुरू होंगी छमाही परीक्षा

Fri, 20 Dec 2024 01:45 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कासगंज। बेसिक शिक्षा परिषद एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छमाही परीक्षा 23 दिसंबर से शुरू होने जा रही है। परीक्षा का कार्यक्रम जारी होने के साथ ही विभाग ने परीक्षा संबंधी अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं।
जिले में 1263 परिषदीय स्कूल व 10 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय संचालित हो रहे हैं। इन स्कूलों की छमाही परीक्षा 23 दिसंबर से शुरू होंगी। परीक्षा 28 दिसंबर तक चलेंगी। कक्षा एक की सभी विषयों की मौखिक परीक्षा होगी। जबकि कक्षा दो से चार तक मौखिक व लिखित परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। जूनियर कक्षाओं में सभी विषय की लिखित परीक्षाएं आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौखिक व लिखित परीक्षाओं के लिए अंकों का निर्धारण किया गया है। परीक्षा का परिणाम 30 दिसंबर को जारी कर दिया जाएगा। बेसिक शिक्षा अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि शासन से परीक्षा कार्यक्रम निर्धारित कर दिया गया है। परीक्षा आयोजन के लिए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा को नकल विहीन कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें