फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत की खबर: ताज पूर्वी गेट का ढका जाएगा नाला, यहां बनाया जाएगा नया रास्ता; एडीए ने कराया सर्वे

Sat, 12 Sep 2026 11:23 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

ताजमहल के पूर्वी गेट पर पाठक प्रेस के सामने बने नाले को ढककर करीब आधा किलोमीटर लंबा रास्ता बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। छावनी विधायक ने नगर निगम और एडीए के इंजीनियरों के साथ संयुक्त सर्वे कराया। अब दोनों विभाग डीपीआर तैयार करेंगे।
विज्ञापन
ताज पूर्वी गेट नाले को ढकने के सर्वे में पहुंचे विधायक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजमहल के पूर्वी गेट स्थित पाठक प्रेस के सामने बने नाले को पाटने के पुराने प्रस्ताव को फिर से फाइलों से बाहर निकाल लिया गया है। छावनी विधायक डॉ. जीएस धर्मेश और भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने एडीए और नगर निगम के इंजीनियरों से इस नाले को पाटने के लिए सर्वे कराया।
विज्ञापन


पाठक प्रेस पर लगी ताज सुरक्षा बैरिकेडिंग के कारण नगला पैमा जाने वाले लोगों को परेशानी होती है। नाले को पाटकर बनने वाले प्रस्तावित बाईपास के जरिये वह धांधूपुरा होते हुए नगला पैमा जा सकेंगे। शुक्रवार को डॉ. जीएस धर्मेश ने एडीए और नगर निगम इंजीनियरों के साथ सर्वे कराया। दोनों विभाग मिलकर डीपीआर बनाएंगे। विधायक ने बताया कि नगला पैमा के लोगों के साथ वह मंडलायुक्त से मिले थे। नाले के ऊपर स्लैब डालकर यहां रास्ता बनाया जा सकता है। पाठक प्रेस से देवी मंदिर तक आधा किमी. तक नाला पाटना होगा। इस दौरान महेश शर्मा, गणेश चंद, मनीष अग्रवाल, पार्षद आशीष सेंगर, पार्षद सुधीर राठौर, पूर्व पार्षद मोहन सिंह लोधी, जगमोहन सिंह, डॉ सुनील बघेल आदि मौजूद रहे।


खुले नाले ढकवाने का काम करें शुरू
सपा नेता विनय अग्रवाल ने डेरा सरस, खिड़की काले खां, मोती कटरा क्षेत्र में खुले पड़े और टूटे नाले का निरीक्षण किया। नाले की दीवार लंबे समय से टूटी है। यहां बैरिकेडिंग भी नहीं की गई। विनय अग्रवाल ने नगर आयुक्त से मांग की है कि छोटे-छोटे बच्चे यहां खेलते हैं। हाल में ही तीन लोगों की मौत नाले में गिरने से हो चुकी है। कोई और हादसा न हो, इसलिए नाले की दीवार की मरम्मत के साथ इसे ढकवाया जाए। पांच माह से लोग निगम में भटक रहे हैं। इस दौरान परवेज खान, वीरेंद्र सिंह चौहान, राकेश गोला, अंकेश वशिष्ठ, किशन सिंह नरवार, हिमांशु यादव आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें