Agra: श्रीरुद्र महायज्ञ के पहले दिन कलश यात्रा निकाली गई।
- फोटो : अमर उजाला
किया जा रहा 21 दिवसीय आयोजन
फतेहपुर सीकरी में शिव आश्रम ट्रस्ट के तत्वावधान में दो से 23 मई तक श्रीराम कथा एवं महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। पहले 10 दिन यानी दो से 11 मई तक श्रीराम कथा कही जाएगी। इसके बाद 12 से 22 मई तक 1101 कुंडीय श्रीरुद्र महायज्ञ किया जाएगा। 23 मई को विशाल भंडारा आयोजित किया जाएगा।
कई किलोमीटर की मानव श्रंखला बनाई गई
महायज्ञ की शुरुआत के पहले मंगलवार को बाबा शिवानंद भारती के सानिध्य में विशाल कलश यात्रा निकाली गई। इसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस मौके पर महिलाएं पीत वस्त्र धारण कर अपने सिर पर कलश रखकर चल रही थी। साथ में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। इस दौरान कई किलोमीटर की मानव श्रंखला बनाई गई।