फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पंचायत बेवर में यूजर आईडी हुई हैक

विज्ञापन
विज्ञापन
बेवर (मैनपुरी)। नगर पंचायत के कार्यालय में जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने वाली यूजर आईडी और पासवर्ड को हैक कर लिया गया। हैकर ने महत्वपूर्ण दस्तावेज भी डिलीट कर दिए। ईओ ने थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि करीब चार वर्ष पूर्व नवंबर 2016 में संतोष तिवारी पत्नी घनश्याम तिवारी का एक मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किया गया था। प्रपत्र में संतोष तिवारी के पति का नाम जय प्रकाश मिश्रा दर्शाया गया। इसकी शिकायत मार्च 2020 में आईजीआरएस पर प्राप्त हुई थी। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर समाचार पत्रों में सूचना देकर आपत्ति मांगी गई। 27 जून तक नियत आपत्ति की तिथि पर कोई आपत्ति प्राप्त न होने पर 28 जून को प्रमाण पत्र निरस्त कर दिया गया। 29 जून को वेबसाइट से प्रमाण पत्र को नष्ट करने के लिए आईडी पासवर्ड डालकर देखा गया तो पता लगा कि प्रमाणपत्र पूर्व में ही डिलीट किया जा चुका है। प्रमाण पत्र जारी करने के लिए लगाए गए सहायक दस्तावेजों को भी डिलीट कर दिया गया। ईओ ने बताया कि किसी व्यक्ति द्वारा उनकी यूजर आईडी और पासवर्ड का गलत इस्तेमाल किया गया है। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है।
प्रमाण पत्र जारी करने वाला लिपिक निलंबित
मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किए जाने के मामले में चेयरमैन सुनीति भाटिया की ओर से सख्त कार्रवाई की गई है। उन्होंने प्रमाण पत्र जारी करने वाले तत्कालीन लिपिक को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें