भरगैन/सहावर/गंजडुंडवारा। कस्बाई इलाकों में हज हाने के लिए हज यात्रियों के जत्थे रवाना हुए। लोगों ने हज यात्रियों को मुबारकबाद दी। वहीं उनका फूल मलाएं पहनाकर स्वागत किया।
भरगैन के मोहल्ला अहमद थोक निवासी फौजी रहीसुल हसन व उनकी पत्नी नाजिरा बेगम, हसन थोक निवासी सहर आलम खान व उनकी पत्नी नसीम बानो और इनायत अली व उनकी पत्नी नसीम बानो, मीरन थोक निवासी हाफिज कय्यूम खान व उनकी पत्नी मुनीसा बेगम, सीसम थोक निवासी नूर आलम खान व उनकी पत्नी हुमैरा बेगम व बेटा नाजिम खान, खान बहादुर, असमीना बेगम व उनके बेटे शम्शुल हसन सहित अन्य लोग हज यात्रा के लिए रवाना हुए। उन्हें अहमद खान, खालिद खान, इकरार खान, नूर ऐन खान, आरिफ खान, परवेज खान, सलीम खान, हाजी अब्दुल गफ्फार खान, जब्बार खान, रिहान खान सहित अन्य लोगों ने हज जाने वाले यात्रियों को फूल मलाएं पहनाई और मुबारकबाद दी।
गंजडुंडवारा में हज यात्रियों का जत्था रवाना हुआ। मास्टर निसार अहमद उनकी पत्नी लाडली निवासी मोहल्ला मूलचंद, अच्छन व पत्नी राहिला बेगम निवासी मोहल्ला खेरु, जियाउलइस्लाम व पत्नी आविदा निवासी मोहल्ला मंसूर, शाहिद उनकी मां नूर बानो निवासी सुजावलपुर, नवाब शेर व पत्नी शहनाज निवासी सिढ़पुरा हज के लिए रवाना हुए। लोगों ने उन्हें फूल मालाएं पहनाकर मुबारकबाद दी।
सहावर में ग्राम खितौली से सिराज खान , सुल्तान खां, मौजमा बेगम, बड़ा गांव कोटरा से फारुक, गांव सेवनपुर से मुईनुद्दीन खां, शहनाज बेगम, फितरे अली, इद्दो बेगम, इरफान, छोटे मियां, निदा, इबरत, असमिया, असलम, पिद्दन खां, कमरुल, सन्ने खां, मुजीब खान, हज के लिए रवाना हुए। हज जाने वाले लोगों को हर्ष उल्लास के साथ लोगों ने रवाना किया।