फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा घाटों पर गूंजे हर-हर गंगे के जयकारे

विज्ञापन
कासगंज में फाल्गुन पूर्णिमा पर हरिपदी में गंगास्नान करते श्रद्घालु - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
सोरों(कासगंज)। फाल्गुन पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने हरिपदी गंगा, लहरा व कछला घाट पर गंगा स्नान किया। रंगों के महापर्व की पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने हर-हर गंगे के जयकारे लगाते हुए गंगा के पवित्र जल में डुबकी लगाई। गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने मां गंगा की आरती उतार कर प्रसाद चढ़ाया। मंदिरों में पूजा-अर्चना कर निर्धनों व साधू संतों को दान दिया।
विज्ञापन

पूर्णिमा पर ब्रह्ममुहूर्त से पूर्व ही श्रद्धालु गंगा घाटों पर पहुंच गए। उनके द्वारा भोर के साथ ही गंगा स्नान किया गया। गंगा मैया का दुग्ध अभिषेक किया और पूजन किया। गंगा स्नान कर हरिपदी गंगा की परिक्रमा की। परिक्रमा मार्ग में बैठे साधु संतों को अबीर गुलाल लगाकर श्रद्धालुओं ने गुझिया, सेब आदि होली के पकवान खिलाए। परिक्रमा मार्ग में मंदिरों में दर्शन कर श्रद्धालुओं ने देवों से अपने परिवार में खुशहाली का आशीष मांगा। मंदिरों में भी गुलाल उड़ाकर पर्व की खुशियां मनाईं। वराह मंदिर, बालाजी दरबार, गणपति, रघुनाथजी, सिद्ध हनुमान, द्वारिकाधीश, सोमेश्वर, पंचमहाशक्ति, बटुकनाथ, ग्राम देवी मंदिर, त्रिमहाशक्ति कालिका मंदिर, मानस मंदिर, अन्नपूर्णा माता मंदिर, योगेश्वर मंदिर, 84 घंटे वाली माता मंदिर आदि में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें