फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरते बिजली के खंभे को देख घ्रबराए लोग

विज्ञापन
कासगंज के मिशन चौराहे के समीप गिरता विद्युत पोल - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। शुक्रवार दोपहर शहर के व्यस्तम इलाके में बड़ा हादसा होते-होते बचा। नीचे से गल चुके हाईटेंशन लाइन का खंभा धीरे-धीरे गिर रहा था। यह देख लोग घबरा गए और सूचना विभाग को दी। मौके पर पहुंची टीम ने बल्ली आदि के सहारे खंभे को सीधा किया।
विज्ञापन

ठंडी सड़क पर मिशन चौराहे के पास 33 हजार केवीए हाईटेंशन लाइन का खंभा लगा है। इसका मिट्टी में दबा हिस्सा पूरी तरह गल चुका है। शुक्रवार दोपहर गला हुआ खंभा धीरे-धीरे गिरने लगा। तारों का कसाव ठीक था, इसलिए खंभा एकदम तेजी से नहीं गिरा। सूचना पर प्रभुपार्क से बिजली विभाग की टीम पहुंची। तत्काल विद्युत आपूर्ति रोक दी और खंभे को सीधा करने में जुट गई। काफी मशक्कत के बाद विद्युतकर्मियों ने बल्लियों के सहारे खंभे को सीधा किया। कई घंटों तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही।
बरकरार है खतरा
टीम ने खंभा बदला नहीं है, बल्कि बल्लियों के सहारे उसे रोक दिया है। इससे अभी भी खतरा बरकरार है। कभी भी हादसा हो सकता है। यह अनदेखी लोगों के लिए भारी पड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें