मलपुरा पैरा ड्रॉपिंग जोन में बुधवार को हवाई जहाज से पैराशूट के साथ गिराई गई जिप्सी दो किमी दूर खलउआ गांव के तालाब में जा गिरी। पैराशूट ड्रोपिंग जोन में उतरकर रास्ता भटक गया था। सेना के 125 जवानों ने पांच घंटे तक जिप्सी की तलाश की लेकिन इसका पता नहीं चला। रास्ता संकरा होने के कारण जेसीबी नहीं जा सकी। अब रेस्क्यू ऑपरेशन बृहस्पतिवार को फिर से शुरू किया जाएगा।
पैरा ड्रोपिंग जोन में यह जिप्सी लगभग दोपहर सवा बजे गिराई गई थी। डेढ़ बजे तालाब में जा गिरी। यह तालाब जोन से दो किमी दूर है। सेना के जवाब आधा घंटा के भीतर ही पैराशूट को ट्रेस कर तालाब तक पहुंच गए। वहां लोगों की भीड़ लग चुकी थी। इसलिए स्थानीय पुलिस की मदद ली गई।
मलपुरा थाना के प्रभारी ने बताया कि सैन्य अधिकारी की सूचना पर पुलिस भेजी गई थी। जिप्सी निकाली नहीं जा सकी। गोताखोरों की भी मदद ली गई थी। गुरुवार सुबह फिर से तलाशी की गई।