फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आगरा में फंदे पर लटकी मिली जिम संचालक की लाश, जांच में जुटी पुलिस; परिवार में मचा कोहराम

Fri, 26 Sep 2025 10:13 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा में जिम संचालक का शव फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस जिम के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
जिम के बाहर जुटी भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के कमला नगर स्थित बीस्ट फिटनेस जिम के संचालक भरत सिंघानिया (35) शुक्रवार शाम को जिम के अंदर केबिन में फंदे से लटके मिले। कर्मचारियों ने देखा तो वो उन्हें उतारकर अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि सुसाइड नोट नहीं मिला है।

मंगलम आधार अपार्टमेंट, शास्त्रीपुरम निवासी भरत सिंघानिया का कमला नगर मेन मार्केट में जिम है। परिजन ने पुलिस को बताया कि वह शाम तकरीबन 4:30 बजे जिम पर आए थे। इसके बाद अपने केबिन में चले गए। शाम तकरीबन 5.30 बजे से ग्राहकों का आना शुरू हुआ। कर्मचारियों ने देखा कि एसी चल रहा है लेकिन भरत कहीं नजर नहीं आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

केबिन में जाने का प्रयास किया लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था। लोग दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे। भरत पंखे के सहारे बने फंदे से लटके हुए थे। चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस और परिजन आ गए। एसीपी छत्ता पियूष कांत राय ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। हालांकि सुसाइड नोट नहीं मिला है। उनके मोबाइल को चेक किया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

शादी को हुए थे 7 साल
घटना से परिवार में कोहराम मच गया। दीपशिखा के साथ उनकी शादी 7 साल पहले हुई थी। बच्चे नहीं हैं। परिजन ने पुलिस को बताया कि भरत पहले बाॅडी बिल्डर थे। बाद में न्यू आगरा क्षेत्र स्थित एक जिम में ट्रेनर का कार्य करने लगे। हाल में उन्होंने कमला नगर के मुख्य बाजार में जिम खोल लिया था। वह सुबह और शाम को आया करते थे। परिजन आत्महत्या के बारे में कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं दिखे। घटना की जानकारी पर बड़ी संख्या में परिचित, रिश्तेदार और दोस्त आ गए। पहले लोग पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे। बाद में पुलिस के समझाने पर राजी हो गए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें