फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुद्वारे में खीर वाली दवा को उमड़े लोग

Wed, 28 Oct 2015 02:20 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
शरद पूर्णिमा के चांद की धवल चांदनी में मंगलवार को गुरुद्वारा गुरु का ताल में अमृत वर्षा हुई। संत बाबा प्रीतम सिंह से अस्थमा की दवा लेने वालों का तांता शाम छह बजे से ही लग गया। देर शाम तक इस विशेष दवा का वितरण किया गया। शबद कीर्तन के बोल वातावरण में भक्ति रस घोल रहे थे।
विज्ञापन

इस दवा रूपी खीर को लेने के लिए आगरा और आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में लोग आए।
शरद पूर्णिमा पर गुरुद्वारा दुख निवारण (गुरु का ताल) में शाम को कीर्तनकार हजूरी रागी ने शबद कीर्तन शुरू किया। इसके बाद परंपरागत तरीके से सेवादारों ने अस्थमा के मरीजों के लिए विशेष खीर तैयार कराई।
खीर का वितरण शाम से ही शुरू कर दिया गया। मरीजों को उनकी आयु और रोग के मुताबिक जड़ी बूटी मिश्रित खीर दी गई। यह खीर रातभर चांदनी में रखने के बाद तड़के चार बजे खानी थी। ऐसे में दूरदराज से आए लोग गुरुद्वारा परिसर में ही खीर लेकर बैठे रहे। इस दौरान मरीजों के लिए स्पेशल मूली की सब्जी का लंगर तैयार कराया गया।
विज्ञापन

जोगा सिंह, हरबंस सिंह, ग्रंथी टीटू सिंह, गुरुनाम सिंह, मोहन सिंह, रंजीत सिंह, लाभ सिंह, श्याम भोजवानी, नरेंद्र सिंह खनूजा व अन्य सेवादार व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।
विज्ञापन

अखंड पाठ गुरुद्वारा माईथान में
पंजाब की घटना को लेकर गुरुद्वारा माईथान में बुधवार सुबह दस बजे से श्री अखंड पाठ का आयोजन किया जाएगा, जोकि 30 अक्तूबर तक चलेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें