गुरु का आशीर्वाद लेते उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
- फोटो : अमर उजाला
बाल-कृष्ण की लीलाओं की साक्षी रमण रेती के संत प्रवर स्वामी काष्र्णि गुरु शरणानंद महाराज के आश्रम में मंगलवार को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य गुरु वंदना के लिए पहुंचे। इस दौरान यहां देश-विदेश के हजारों भक्त मौजूद थे।
मंगलवार को गुरु पूर्णिमा पर गोकुल-महावन से रमण रेती आश्रम तक श्रद्घालुओं का जमावड़ा था। आश्रम के अंदर ठाकुर रमण बिहारी जी का मंदिर तथा महाराज की कुटिया तक भक्त जन जय जयकार कर रहे थे।
महाराज की गुरु पूजा प्रात: 8 बजे शुरू हुई। इसमें प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी शामिल थे। वह सोमवार रात को ही रमणरेती में गुरु पूजन के लिए पहुंच गए थे। प्रात: गुरु पूजन के बाद रवाना हो गए। यहां भजन संध्या का आयोजन किया गया।