फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्णिमा महोत्सवः रमणरेती पहुंचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, गुरु का किया वंदन

Wed, 17 Jul 2019 12:06 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
गुरु का आशीर्वाद लेते उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बाल-कृष्ण की लीलाओं की साक्षी रमण रेती के संत प्रवर स्वामी काष्र्णि गुरु शरणानंद महाराज के आश्रम में मंगलवार को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य गुरु वंदना के लिए पहुंचे। इस दौरान यहां देश-विदेश के हजारों भक्त मौजूद थे। 
विज्ञापन


मंगलवार को गुरु पूर्णिमा पर गोकुल-महावन से रमण रेती आश्रम तक श्रद्घालुओं का जमावड़ा था। आश्रम के अंदर ठाकुर रमण बिहारी जी का मंदिर तथा महाराज की कुटिया तक भक्त जन जय जयकार कर रहे थे।

महाराज की गुरु पूजा प्रात: 8 बजे शुरू हुई। इसमें प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी शामिल थे। वह सोमवार रात को ही रमणरेती में गुरु पूजन के लिए पहुंच गए थे। प्रात: गुरु पूजन के बाद रवाना हो गए। यहां भजन संध्या का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

इस अवसर पर आश्रम व्यवस्थापक स्वामी स्वरुपानन्द अधिकारी, स्वामी हरिदास, पठानकोट आश्रम के श्री स्वामी गुरुचरणानंद, स्वामी गोविंदानंद, स्वामी हरदेवानंद, आचार्य अशोक कुमार जोशी, प्रदीप बंसल, सुरेश चंद्र अग्रवाल तथा राधामोहन पाराशर मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें