फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवाब न देने पर गुप्ता ट्रेडिंग कंपनी का लाइसेंस निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। उर्वरक विक्रेताओं को लगातार नियमानुसार बिक्री करने के लिए निर्देशित किया जा रहा है। इसके बाद भी गड़बड़ी की जा रही है। ऐसे ही मामले में नोटिस का जवाब न देने पर गुप्ता ट्रेडिंग कंपनी आलीपुर खेड़ा का लाइसेंस जिला कृषि अधिकारी ने निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी डॉ. सूर्यप्रताप ने आलीपुर खेड़ा स्थित गुप्ता ट्रेडिंग कंपनी का 28 नवंबर को निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान भौतिक सत्यापन में यूरिया का स्टॉक शून्य और एसएसपी का स्टॉक 620 बैग मिला था। वहीं फर्टिलाइजर मैनेजमेंट सिस्टम पर ऑनलाइन यूरिया 36.90 मीट्रिक टन और एसएसपी शून्य दर्शायी गई थी।
वहीं किसानों ने अनुचित ढंग से उर्वरकों की बिक्री के भी आरोप लगाए थे। मामले में जिला कृषि अधिकारी ने विक्रय पर प्रतिबंध लगाते हुए नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। जवाब न देने पर उन्होंने मंगलवार को विक्रेता का लाइसेंस निलंबित कर दिया। साथ ही एडीओ कृषि सुल्तानगंज के सामने संबंधित स्टॉक का वितरण कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें