मुरादाबाद के गुन्नौर में हुए सड़क हादसे की सूचना एटा के गांव धरपसी पहुंचते ही कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पीड़ित परिवार घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। भीषण हादसे की सूचना के बाद शुक्रवार को गांव में सन्नाटा पसरा रहा। घरों में चूल्हे तक नहीं जले।
इस हादसे में मारहरा क्षेत्र के धरपसी निवासी हरदेवी (65) पत्नी स्वर्गीय महेंद्र पाल सिंह की मौत हुई है। वहीं हरदेवी की पुत्रवधू राजश्री पत्नी भीकेंद्र सिंह, नाती रोसिस और नातिन अमृता, रोशनी पुत्री भीकेंद्र पाल, नाती संदीप, सचिन पुत्रगण मलखान घायल हो गए।
सुबह तकरीबन सात बजे पीड़ित परिवार के सदस्य भीकेंद्र, मलखान और सुशील पुत्र चंदन को हुई। हादसे की सूचना लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। पीड़ित परिवार के लोग घटनास्थल संभल जिला के गुन्नौर को रवाना हो गए। भैया दूज होने के बाद भी गांव में सन्नाटा पसरा रहा।