फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: एक रात में बर्बाद कर दिया पति...शादी के 15 साल बाद पत्नी ने की ऐसी हरकत, घरवालों के छूटे पसीने

Mon, 24 Nov 2025 09:02 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

गनर पति को पत्नी ने एक रात में पूरी तरह बर्बाद कर दिया। पति की कमाई और सोने-चांदी के जेवर लेकर वो घर से चली गई। पीड़ित ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। 
विज्ञापन
महिला सांकेतिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के नुनिहाई निवासी गनर की शादी 18 फरवरी 2020 को हाथरस निवासी युवती से हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही दंपती के बीच विवाद शुरू हो गया। पत्नी गनर पति के मां बाप के साथ नहीं रहना चाहती थी। पति का कहना है कि विरोध करने पर पत्नी शादी के दो साल बाद ही मायके चली गई थी। वर्ष 2024 में पत्नी ने दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया, जिसमें बाद में स्टे भी ले लिया गया।
विज्ञापन


इसके बाद दोनों पक्षों में समझौते की कोशिशें शुरू हुईं और पत्नी वापस ससुराल आ गई। आरोप है कि शुक्रवार रात करीब 11 बजे पत्नी घर से सोने–चांदी के जेवर और लगभग 80 हजार रुपये नकद लेकर चली गई। शनिवार सुबह जब वह घर पहुंचा तो पत्नी व बच्चे मौजूद नहीं थे। अलमारी का ताला टूटा मिला। थानाध्यक्ष देवेंद्र दुबे ने बताया कि मामला पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद का है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें