फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगराः दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग से दहली आवास विकास की कॉलोनी, एक राहगीर घायल

Fri, 19 Jun 2020 02:41 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • फायरिंग की आवाज सुनकर निकले लोग 
  • आरोपियों की बाइक मौके पर छूटी
  • पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी
विज्ञापन
हमलावरों की छूटी बाइक, थाने पहुंचे पीड़ित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर-11 में शुक्रवार सुबह एक युवक पर ट्रांसपोर्टर और उसके साथियों ने हमला बोल दिया। घर के बाहर ही तीन फायर किए। इसमें एक राहगीर घायल हो गया। इस घटना के बाद कॉलोनी में दहशत व्याप्त हो गई।
विज्ञापन


बताया गया है कि सेक्टर 11 निवासी पूरन सिंह कमिश्नरी स्थित जिला प्रोबेशन कार्यालय से सेवानिवृत्त हुए हैं। उनका बेटा विकास एक जूता फैक्टरी में काम करता है। लॉकडाउन की वजह से काम पर नहीं जा पाया है। शुक्रवार सुबह आवास विकास कॉलोनी के कपिल चौधरी और कुलजीत सिंह उसके घर आए, दोनों अलग-अलग बाइक पर थे। उन्होंने विकास से गाली गलौज शुरू कर दी। 

यूपी: गारमेंट हब के लिए आगरा के नाम पर लगी मुहर, राज्यमंत्री ने किया एलान
विज्ञापन


विरोध करने पर कपिल चौधरी ने पिस्टल से गोली चला दी, जिसमें विकास बाल-बाल बच गया। उसके पिता पूरन सिंह पर भी फायर किया। हमले में वे भी बाल-बाल बच गए। लेकिन गोली रास्ते से निकल कर जा रहे थान सिंह निवासी सेक्टर 14 को लग गई। वह घायल हो गए। 
विज्ञापन


फायरिंग की आवाज सुनकर लोग जुट गए। उन्होंने आरोपियों को घेर लिया। इस पर कपिल चौधरी कुलजीत के साथ एक ही बाइक पर भाग गया। अपनी बुलेट बाइक छोड़ गया। सूचना पर पुलिस फोर्स पहुंच गई। पुलिस ने आरोपियों के घरों पर दबिश देना शुरू कर दिया है। दोनों फरार हो गए। पीड़ित पक्ष थाने में तहरीर देने पहुंचा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें