-65 मिनट रहा ट्रंप परिवार ताजमहल में
-300 फोटो खिंचवाए ट्रंप दंपती ने
-50 सवाल किए गाइड से ताज और शाहजहां के बारे में
-सवा दो घंटे का रहा उनका आगरा का दौरा
विज्ञापन
1 of 5
डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ताजमहल में
- फोटो : Amar Ujala
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया मोहब्बत की अनमोल निशानी ताजमहल के मुरीद हो गए। ढलते सूरज की मद्धिम रोशनी और चिड़ियों की चहचहाहट के बीच संगमरमरी हुस्न को एक घंटा पांच मिनट निहारकर उन्होंने कमेंट बुक में लिखा कि ताज ने चकित और प्रेरित किया, ताज भारतीय संस्कृति की समृद्ध धरोहर... धन्यवाद भारत। ताजमहल देखने के दौरान उन्होंने डायना बेंच पर बैठकर फोटो नहीं खिचाएं बल्कि बेंच के सामने खड़े होकर फोटोग्राफी कराई।
विज्ञापन
2 of 5
इवांका ट्रंप
- फोटो : अमर उजाला
ताजमहल देखने के लिए ट्रंप की बेटी इवांका और दामाद जैरेड भी साथ में रहे। ट्रंप-मेलानिया ने गाइड नितिन सिंह से 50 सवाल कर स्मारक के बनाए जाने से लेकर शाहजहां को कैद कर लिए जाने तक की दास्तां सुनी। डायना सीट, सेंट्रल टैंक, रॉयल गेट प्लेटफार्म सहित 10 स्थानों पर लगभग 300 फोटो कराए।
विज्ञापन
3 of 5
पति जेरेड कुशनर के साथ इवांका ट्रंप
- फोटो : ANI
इवांका ताज के साथ फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर लाइव शेयर करती रहीं। ट्रंप ने शाम 4:35 बजे पूर्वी गेट से ताज के परिसर में प्रवेश किया। छह बजे वापस गए।
4 of 5
राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया ट्रंप का स्वागत
- फोटो : ani
इससे पहले वह सवा चार बजे एयरफोर्स वन से खेरिया एयरपोर्ट पर पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदी बेन ने उनका और मेलानिया का स्वागत किया। मयूर नृत्य देख मंत्रमुग्ध हुए ट्रंप ने 25 बार तालियां बजाईं और कहा, गुड... ग्रेट... ऑसम। ट्रंप परिवार साढ़े छह बजे खेरिया से दिल्ली के लिए रवाना हो गया।
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ गाइड नितिन
- फोटो : अमर उजाला
ट्रंप और मेलानिया को ताजमहल का इतिहास बताने का जिम्मा इस बार गाइड नितिन सिंह को मिला। गाइड की भूमिका में नितिन ने डोनाल्ड ट्रंप के तमाम सवालों और जिज्ञासाओं को दूर किया। ट्रंप को ताजमहल से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी बताई गई जिसे ट्रंप ने बेहद गंभीरता से समझा। डोनाल्ड ट्रंप ने नितिन को उपहार में एक बैच दिया।ट्रंप ने गाइड नितिन से कहा कि वह यहां आ गए हैं, अब बहुत सैलानी आएंगे, आपका बहुत फायदा होगा।