फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ताजमहल के बाहर गाइड-दुकानदार में मारपीट, पर्यटकों के सामने हाईवोल्टेज ड्रामा; VIDEO वायरल

Wed, 01 Jul 2026 10:05 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

ताजमहल के पश्चिमी गेट पर पर्यटकों के सामने गाइड और दुकानदार के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, हालांकि दोनों पक्षों ने अभी तक पुलिस में कोई शिकायत नहीं दी है।
विज्ञापन
agra police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजमहल के बाहर मंगलवार को गाइड और दुकानदार में मारपीट हो गई। हंगामे का वीडियो वायरल हुआ है। दोनों पक्षों ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन


ताज के पश्चिमी गेट पर मंगलवार शाम एक गाइड पर्यटकों के दल के साथ जा रहा था। वह पर्यटकों को लेकर एक एंपोरियम में गया। बाहर निकलने पर पर्यटक कोल्ड्रिंक की दुकान पर चले गए। गाइड ने पर्यटकों को जल्दी चलने को कहा। इसी पर दुकानदार से गाइड की बहस हो गई। विवाद के दौरान मारपीट हो गई।
विज्ञापन


स्थानीय दुकानदारों ने बीचबचाव कराया। हंगामे और बहस के वीडियो वायरल हुए हैं। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि दोनों में से किसी पक्ष की ओर से शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें