फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गेस्ट लेक्चरर पर छात्राओं से अभद्रता का आरोप, अनुबंध समाप्त; जांच में जुटी समिति

Sat, 15 Nov 2025 10:45 PM IST
अरुन पाराशर अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

पत्र में लिखा गया है कि शिक्षक छात्राओं के साथ अभद्रता करते हैं और बार-बार अनावश्यक और अनुचित संदेश भेजते हैं। इस पर विभाग ने तुरंत चार सदस्यीय कमेटी गठित की।
विज्ञापन
आगरा विश्वविद्यालय। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में एक बार फिर प्रोफेसर पर अभद्रता का आरोप लगा है। छात्राओं ने संस्थान के निदेशक को पत्र लिखकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्राम्य विकास संस्थान में कार्यरत एक गेस्ट लेक्चरर पर आपत्तिजनक व्यवहार करने का आरोप लगाया है। पत्र का संज्ञान लेकर संस्थान ने तत्काल प्रभाव से लेक्चरर का अनुबंध समाप्त कर दिया। 
विज्ञापन

साथ ही मामले की जांच के लिए आंतरिक समिति भी गठित कर दी है। समिति तीन दिन में रिपोर्ट साैंपेगी।

निदेशक डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि कुछ विद्यार्थियों ने पत्र लिखकर इस मामले की शिकायत की थी। इसमें कहा गया कि शिक्षक छात्राओं के साथ अभद्रता करते हैं और बार-बार अनावश्यक और अनुचित संदेश भेजते थे। इस पर विभाग ने तुरंत चार सदस्यीय कमेटी गठित की। साथ ही उनका अनुबंध भी समाप्त कर दिया। 

कुलपति को भी इस मामले की सूचना दे दी है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. गौतम जैसवार पर शोध छात्रा ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था। आरोपी प्रोफेसर को जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें