फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गुटखा कारोबारी के 15 ठिकानों पर जीएसटी का छापा

विज्ञापन
जीएसटी विभाग
विज्ञापन
आगरा। जिले की एक नामी गुटखा फर्म के गोदाम समेत 15 से ज्यादा ठिकानों पर जीएसटी ने छापा मारा। इस दौरान टीमों ने कारोबार से जुड़े दस्तावेजों को अपने कब्जे में ले लिया। टीम को करोड़ों रुपये की कर चोरी की आशंका है। जांच टीमों की कार्रवाई देर रात तक जारी रही।
विज्ञापन

जीएसटी की टीम ने मंगलवार सुबह करीब 11 बजे जगनेर स्थित एक नामी गुटखा के गोदाम पर छापा मारा। यहां करीब एक घंटे तक टीम ने दस्तावेजों को खंगाला और जानकारी के आधार पर उससे जुड़े कई डिस्ट्रीब्यूटरों के ठिकानों पर पहुंच गई। इन सभी ठिकानों पर सुबह से खरीद-बिक्री और सप्लाई से जुड़े दस्तावेजों को भी चेक किया गया। सूत्रों के अनुसार इस दौरान टीमों को काफी नकदी भी मिली है, जिसके लिए कारोबारियों से पूछताछ भी की गई।
विभागीय सूत्रों का कहना है कि जांच के दौरान उत्पादन व बिक्री कागजों में कम दिखाकर करोड़ों रुपये की कर चोरी की गई है। खरीदे गए कच्चे माल और सप्लाई किए गए गुटखे की मात्रा में भारी अंतर पाया गया है। साथ ही जिन वाहनों का उपयोग माल की ढुलाई के लिए दिखाया गया, उसकी जानकारी सही नहीं मिली है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही आधिकारिक रूप से कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें