फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आगरा में साड़ी फर्म पर GST का छापा, 1.25 करोड़ के स्टॉक में गड़बड़ी; 10 लाख जमा कराए

Thu, 26 Feb 2026 08:01 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के सुभाष बाजार स्थित एक साड़ी फर्म पर राज्य कर विभाग ने छापा मारकर 1.25 करोड़ रुपये के स्टॉक में गड़बड़ी पकड़ी। जांच के दौरान करापवंचन की पुष्टि होने पर व्यापारी ने डीआरसी-03 के माध्यम से 10.07 लाख रुपये जमा कराए गए। 
विज्ञापन
सुभाष बाजार स्थित साड़ी फर्म
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में राज्य कर विभाग ने सुभाष बाजार स्थित साड़ी फर्म एससी जैन साड़ी प्राइवेट लिमिटेड में छापा मारा। इस दाैरान घोषित से 1.25 करोड़ के स्टाॅक में गड़बड़ी पाई गई। इस पर व्यापारी ने 10.07 लाख रुपये विभाग में जमा कराए। हालांकि अभी जांच जारी है।
विज्ञापन

 

पिछले दिनों फर्म का एक ट्रक पकड़ा गया था। बिना ई-वे बिल के माल जा रहा था। इसके आधार पर मंगलवार को जांच की गई थी। फर्म साड़ी और लहंगे की ख़रीद और बिक्री करती है। जांच में पता चला कि फर्म वास्तविक टर्नओवर को छिपा रही है। स्टॉक में भी अंतर पाए जाने की सूचना थी। इस पर आगरा जोन में कार्यरत सचलदल इकाई ने जांच की। फर्म ने बिना ई-वे बिल जारी किए माल का परिवहन किया है।

 
विज्ञापन

सचलदल इकाई ने अर्थदंड जमा कराया गया है। स्थानीय इनपुट के आधार पर भी फर्म के करापवंचन में लिप्त होने की सूचना थी। उक्त आधार पर फर्म की जांच की गई। जांच में करापवंचन के तथ्यों की पुष्टि हुई। घोषित और भौतिक स्टॉक में अंतर भी पाया गया। लगभग 45 लाख का स्टॉक घोषित स्टॉक से अधिक था। लगभग 80 लाख का स्टॉक घोषित से कम पाया गया। इन कमियों के आधार पर व्यापारी की ओर से डीआरसी 03 के माध्यम से रुपये 10.07 लाख जमा कराया गया।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें