फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी जीएसटी में कराएं अपना पंजीकरण: डीएम

विज्ञापन
09एमएनपी-23-कलक्ट्रेट सभागार में बैठक लेते जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। कलक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को वाणिज्य कर विभाग द्वारा जीएसटी सेमिनार और पंजीयन शिविर का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने कहा व्यापारियों को जीएसटी में पंजीकरण कराएं। विभाग द्वारा व्यापारियों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन

व्यापारियों को जागरूक करने के लिए प्रशिक्षण शिविर लगाया जाएगा। व्यापारी सभी शंकाओं का समाधान कर लें। ताकि रिटर्न भरने में कोई गड़बड़ी न हो। व्यापारी और वाणिज्य कर विभाग जनपद के विकास के लिए बेहतर सामंजस्य स्थापित करें। अपर आयुक्त इटावा जोन एनके अग्रवाल वर्ष 2018-19 में जीएसटी के राजस्व में विशेष योगदान देने वाले बड़े करदाताओं को सम्मानित किया। इसमें ऋषिराज कंसट्रक्शंस, मैसर्स अंकुर हर्बल प्रोडक्ट, एसपीएस कॉर्पोरेशन प्रा. लि., चंद्रा रतन ग्रीन, जस्सी मोटर्स, एसएस इलेक्ट्रिकल एंड कंसट्रक्शंस शामिल हैं। उपायुक्त वाणिज्य कर उत्तम कुमार तिवारी ने नए रिटर्न फाइल के बारे में जानकारी दी। सेमिनार में जिले के व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी, व्यापानी, अधिवक्ताओं ने अपनी समस्याओं को रखा। अधिकारियों ने सभी समस्याओं का समाधान किया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी बी. राम, केसी यादव, संयुक्त आयुक्त हरिलाल प्रजापति, राकेश बनरवाल, उप आयुक्त देवेंद्र सिंह, बीबी लाल, अनिल वर्मा, प्रखर दीक्षित एड. आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें