फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जीआरपी ने मरुधर एक्सप्रेस के यात्रियों के दर्ज किए बयान

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। फोर्ट स्टेशन पर मंगलवार सुबह वाराणसी से जोधपुर जा रही मरुधर एक्सप्रेस में महिला यात्री की बहन से छेड़छाड़ मामले में जीआरपी ने यात्रियों के बयान दर्ज किए हैं। उसे पीड़ित पक्ष से तहरीर मिलने का इंतजार है। वहीं आरोपी युवक जीआरपी थाने से भाग गया था।
विज्ञापन

मंगलवार को थाना रकाबगंज क्षेत्र की एक महिला जोधपुर जा रही थीं। उन्हें स्टेशन पर छोड़ने के लिए अलीगढ़ निवासी बहन और परिजन आए थे। ट्रेन के एसी कोच में बहन का ट्रेन में सवार एक युवक से विवाद हुआ। उन्होंने आरोप लगाया था कि युवक ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उनके भाई को पीटा गया। युवक के साथी धमकी दे रहे थे।
सूचना पर पहुंचे जीआरपी कर्मियों ने युवक को पकड़ा और उसे थाने ले आए थे। बाद में आरोपी युवक भाग गया था। पुलिस पर शिकायत दर्ज नहीं करने का आरोप लगाया गया। मामला अधिकारियों के पास पहुंचने पर जांच की गई। सीओ जीआरपी राजेश दीक्षित ने बताया कि बी-1 कोच में घटना हुई थी। आरोपी युवक के साथ कई और युवक थे। इसके अलावा भी यात्री माैजूद थे। जीआरपी ने इन सभी यात्रियों के बयान लिए हैं।
विज्ञापन

इसमें सामने आया कि कोहनी लगने पर युवक ने माफी मांगी थी। मगर महिला के परिजन आ गए। युवक को पकड़ लिया था। इस मामले में पीड़ित से तहरीर देने के लिए कहा है। उन्होंने बृहस्पतिवार को जीआरपी थाने आने की बात कही है। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें