जीआरपी कैंट ने पकड़े श्रीधाम एक्सप्रेस से चोरी करने वाले आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
जीआरपी आगरा कैंट ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से करीब साढ़े छह लाख के जेवरात, दो मोबाइल बरामद किए हैं। ये जेवरात 10 अक्तूबर को श्रीधाम एक्सप्रेस से चोरी किए थे।
प्रभारी एसपी मुश्ताक़ अहमद ने बताया कि आगरा कैंट पर पकड़े गए लखनऊ निवासी राहुल और मथुरा निवासी अजय ट्रेनों में चोरी करते हैं। राहुल पर गाजियाबाद, लखनऊ में 10 मुकदमे दर्ज है।
लाल रंग का बैग उन्होंने श्रीधाम एक्सप्रेस के स्लीपर कोच से चोरी किया था, जिसमें सोने चांदी के जेवरात और मोबाइल मिले थे। उनके दो साथी राशिद और भोला फरार हैं।