चेहरे पर मुस्कान, मन में उमंग और हाथों में हाथ डालकर सात जन्म साथ निभाने का वादा किया। अग्नि को साक्षी मानकर फेरे लिए और सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में एक-दूजे के हो गए।
एटा महोत्सव में आयोजित हुए सामूहिक विवाह समारोह में 165 जोड़ों ने नए जीवन की शुरुआत की। 12 जोड़ों ने निकाह कबूल किया गया। बेटियों को कन्यादान के तौर पर सरकार की ओर से 20 हजार रुपये का अनुदान और सामान दिया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ जलेसर विधायक संजीव दिवाकर, अलीगंज विधायक सत्यपाल सिंह राठौर, सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड और डीएम अमित किशोर ने किया।