फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस वजह से कारोबारी ने पत्नी को छोड़ा, फिर उसकी गर्लफ्रेंड ने फेसबुक पर लिखा ये

Mon, 19 Feb 2018 02:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
facebook - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के खेरागढ़ निवासी एक महिला का आरोप है कि पति का एक युवती से प्रेम संबंध है। इस कारण पति उसे साथ नहीं रखना चाहता है। पिछले दिनों पति की गर्लफ्रेंड ने उसे फेसबुक पर पोस्ट किया। 
विज्ञापन


इसमें व्हाट्सएप पर चैट करने का दबाव बना रही है। इससे महिला परेशान है। रविवार को मामला परिवार परामर्श केंद्र में आया। खेरागढ़ निवासी रिटायर्ड शिक्षक ने अपनी बेटी की शादी मई 2015 को न्यू आगरा क्षेत्र निवासी युवक से की थी। 

युवक का दवा का कारोबार है। फुव्वारा पर दुकान है। वह एक धार्मिक संस्था का सदस्य भी है। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालियों ने उत्पीड़न शुरू कर दिया। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इसके बाद महिला ने घर छोड़ दिया। वह किसी तरह घर पहुंची तो पता चला कि पति के जयपुर की युवती से प्रेम संबंध चल रहा है। इसका विरोध करने पर मारपीट करता है। 

13 दिसंबर 2017 को घर छोड़ गया। इसके बाद लेने नहीं आया। अब तलाक की बात कर रहा है, उसके घरवाले भी साथ देते हैं। पिछले दिनों युवती की फेसबुक आईडी पर पत्नी की प्रेमिका ने एक पोस्ट किया, इसमें महिला के बारे में अपशब्द लिखे। 

पीड़िता ने परिवार परामर्श केंद्र में शिकायत की। रविवार को काउंसलिंग के दौरान कहा कि वह किसी कीमत पर पत्नी को साथ नहीं रखेगा, जबकि पत्नी पति के साथ रहना चाहती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें