फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्रोच्चार और कुरान की आयतों के बीच लिए साथ फेरे, कहा निकाह कबूल

Mon, 19 Feb 2018 04:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा
विज्ञापन
नवदंपति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चेहरे पर मुस्कान, मन में उमंग और हाथों में हाथ डालकर सात जन्म साथ निभाने का वादा किया। अग्नि को साक्षी मानकर फेरे लिए और सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में एक-दूजे के हो गए। 
विज्ञापन


एटा ‌महोत्सव में आयोजित हुए सामूहिक विवाह समारोह में 165 जोड़ों ने नए जीवन की शुरुआत की। 12 जोड़ों ने निकाह कबूल किया गया। बेटियों को कन्यादान के तौर पर सरकार की ओर से 20 हजार रुपये का अनुदान और सामान दिया गया। 

कार्यक्रम का शुभारंभ जलेसर विधायक संजीव दिवाकर, अलीगंज विधायक सत्यपाल सिंह राठौर, सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड और डीएम अमित किशोर ने किया। 
विज्ञापन

मुस्लिम नवदंपति - फोटो : अमर उजाला
विधायक संजीव कुमार दिवाकर ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने सामूहिक विवाह योजना से निर्धन परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी। योजना के अंर्तगत सभी नवदंपतियों को बीस हजार रुपये का चेक और दस हजार रुपये धनराशि का सामान दिया गया। 

गायत्री शक्तिपीठ के आचार्य डॉ. गिरीशचन्द्र उपाध्याय की देखरेख में पंडित राम केवल, पंडित श्यामू, पंडित मायाप्रसाद, पंडित श्रीनिवास और पंडित बलराम ने 165 हिंदू वर-वधू को हवनकुंड के सम्मुख मंत्रोच्चारण कर विवाह सम्पन्न कराया। 

वहीं काजी आशकर आलम कादरी ने 12 मुस्लि़म जोड़ों का निकाह कराया। कार्यक्रम में एआईजी स्टाम्प की ओर से सभी नवदंपतियों को विवाह प्रमाण-पत्र भेंट किए।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें