उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में एक शादी समारोह के दौरान शराब की वजह से युवक की जान चली गई। ग्राम भैंसोरा बुजुर्ग में शादी के मंडप के लिए आयोजित दावत में शराब के लिए पैसे न देने पर दुल्हे के छोटे भाई को गोली मार दी थी। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद उनको गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
ये है मामला
ग्राम भैंसोरा बुजुर्ग निवासी राम सिंह मौर्य के बेटै धल्लू उर्फ देवेंद की शादी के मंडप की दावत के दौरान राजाराम ने देवेंद्र से दारू के लिए पैसे मांगे। उसने पैसे देने से मना कर दिया। इसके बाद राजाराम ने देवेंद्र पर जान से मारने की नियत से तमंचा तान दिया। यह देख उसका भाई धमेंद्र वहां आ गया और उसे गोली मार दी। इस मामले में उसके चाचा नंद किशोर ने राजाराम, उसके साथी सौरभ,व सुरेंद्र के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी।
ये भी पढ़ें -
Firozabad: जयमाला पर दूल्हे ने की ऐसी हरकत, दुल्हन हुई शर्म से पानी-पानी, शादी से किया मना, वापस लौटी बरात
आरोपी किए गए गिरफ्तार
पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया। कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र सिंह गिरी ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
और भी पढ़ें -
Agra: पाइप लाइन के लिए खोदे गए गड्ढे में से आ रही था आवाज, झांक कर देखा तो उड़े होश, अंदर तड़प रहा था मासूम
Mathura Crime: बैंक ऑफ बड़ौदा का शटर तोड़कर अंदर घुसा चोर, फिर भी नहीं की चोरी, जानें क्यों
Firozabad: जयमाला के बाद एक-एक कर भागे बराती, अंत में दूल्हा भी चुपके से निकला, मामला जान रह जाएंगे हैरान
Agra: घर से हंसती खेलती निकली थी 19 वर्षीय बेटी, ऐसी हालत में मिली लाश, सहम गए परिजन