फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: नाई की दुकान पर हेयर कटिंग कराने गया था दूल्हा, हुआ कुछ ऐसा...बरात से पहले कराना पड़ा उपचार

Wed, 01 May 2024 11:34 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

नाई की दुकान पर हेयर कटिंग कराने गए दूल्हे को अंदाजा भी नहीं था कि उसके साथ ऐसा सलूक होगा। दुकान पर बैठे कुछ लोगों ने उसे दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, जिससे वह घायल हो गया। बरात से पहले उसे अस्पताल में अपना उपचार कराना पड़ा। 
 
विज्ञापन
दूल्हा - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना पिनाहट कस्बा बाजार में नाई की दुकान पर कटिंग कराने पहुंचे दूल्हा और उसके साथी को दबंगों ने सरे बाजार जमकर दौड़ा-दौड़ा कर पिटाई की। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने संज्ञान लिया है। पीड़ित दूल्हे की शिकायत पर तीन नामजद और छह अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


 

दीपक सिंह निवासी नागेश्वर मंदिर कॉलोनी सवाल दास का पुरा पिनाहट की शादी थी। दूल्हा अपने साथी सूरज के साथ पिनाहट बाजार में सैलून की दुकान पर कटिंग करने को गया था। जहां कुछ दबंग किस्म के लोग रोनी, सोनी, कन्हैया गुर्जर निवासी गांव लड़ऊआपुरा थाना बसई अरेला आधा दर्जन से अधिक अन्य युवकों के साथ दुकान पर पहुंच गए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर दूल्हा और उसके साथी के साथ लात-घूसों और डंडों से जमकर मारपीट शुरू कर दी। 

 
विज्ञापन

दुकान से खींचा और बाजार में दौड़ा-दौड़ाकर पीटा 
दुकान से खींचकर सरे बाजार सबके सामने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया। बचाने आए 15 वर्षीय शिवम के साथ भी मारपीट की गई थी। तीनों युवक गंभीर घायल हो गए थे। पुलिस ने पूरे मामले को संज्ञान में लिया और पीड़ित दूल्हा दीपक के प्रार्थना पत्र के आधार पर तीन नामजद आरोपियों सहित आधा दर्जन से अधिक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें