फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: स्टेज चढ़ते वक्त लड़खड़ा कर गिरा दूल्हा, शराबी नहीं बात थी कुछ और..., नहीं मानी दुल्हन, शादी से किया मना

Sat, 25 Feb 2023 10:42 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

बाह के होलीपुरा गांव में स्टेज पर दूल्हे के लड़खड़ाने पर दुल्हन ने वरमाला डालने से इनकार कर दिया। काफी समझाने के बाद भी दुल्हन शादी के लिए राजी नहीं हुई।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के बाह में दूल्हा को बिना दुल्हन के वापस लौटना पड़ा। दरअसल हुआ कुछ ये कि वरमाला की स्टेज पर चढ़ते वक्त दूल्हा लड़खड़ाते हुए गिर गया। दुल्हन ने जब ये देखा, तो वह हैरान रह गई। पहले गलतफहमी हुई कि वो शराब के नशे में तो नहीं, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं था, बात कुछ और ही थी। दुल्हन को बताया गया कि दूल्हे के पैर में दिक्कत है, जिसकी वजह से वो स्टेज पर चढ़ते वक्त गिर गया। दुल्हन को ये भी समझाया गया कि वो दिव्यांग नहीं है, दुर्घटना के कारण उसके पैर में सरिया पड़ी है। इसके बाद भी दुल्हन नहीं मानी और शादी से मना कर दिया। इसके बाद बिना दुल्हन के बरात लौट गई। 

विज्ञापन

स्टेज पर चलवाकर देखा गया दूल्हा

बृहस्पतिवार की रात बिचपुरी क्षेत्र से होलीपुरा में एक युवती की बरात आई थी। वरमाला के लिए स्टेज पर चढ़ते समय दूल्हा लड़खड़ाकर गिर पड़ा। पहले तो शक हुआ कि वो नशे में तो नहीं, लेकिन दूल्हा संभलकर उठा तो पैर की लचक देख दुल्हन ने दूल्हे के दिव्यांग होने का सवाल उठाया। दूल्हे को चलवाकर देखा तो दिव्यांगता की पुष्टि हो गई। इस पर दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया।

ये भी पढ़ें - Agra News: नए नोटों की दुकान के पीछे पड़ गए चोर, 17 दिन में दूसरी बार चोरी, इस बार 70 हजार उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन

दुल्हन शादी के लिए नहीं हुई  राजी

दूल्हा पक्ष ने सफाई दी कि दुर्घटना में घायल होने के कारण उसके पैर में सरिया पड़ी है, वह दिव्यांग नहीं है। लेकिन दुल्हन शादी के लिए तैयार नहीं हुई। दुल्हन का परिवार भी उसके साथ खड़ा हो गया। पंचायत के बाद एक दूसरे का सामान लौटा दिया और बारात बिना दुल्हन के लौट गई। शुक्रवार को दिन भर बिना दुल्हन के बारात लौटने का घटनाक्रम चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें