फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: दूल्हा नहीं लाया सैंडल तो दुल्हन हो गई नाराज, शादी के बाद भी लौटाई बरात

Sat, 05 Nov 2022 02:15 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

राजस्थान के युवक और सैंया क्षेत्र निवासी युवती की शादी विवाह सम्मेलन में हुई थी। विदाई घर से होनी थी, लेकिन सैंडल पर बात बिगड़ गई। दुल्हन ने दूल्हे के साथ जाने से इनकार कर दिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के खेरागढ़ क्षेत्र में दूल्हा पक्ष दुल्हन के लिए सैंडल व चढ़ावे का अन्य सामान नहीं लाया। इस पर दुल्हन नाराज हो गई। उसने दूल्हे के साथ जाने से इनकार कर दिया। मामला पुलिस तक पहुंच गया, लेकिन दोनों पक्षों में बात नहीं बनी। इसके बाद बिना दुल्हन के बरात वापस चली गई। यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक राजस्थान के मनिया निवासी कान्हा उर्फ केदार सिंह का विवाह खेरागढ़ क्षेत्र के गांव नगला सोन निवासी युवती से तय हुआ था। शुक्रवार को दोनों की शादी गांव जोधपुर में आयोजित विवाह सम्मेलन में हुई। इसके बाद दुल्हन की विदाई दुल्हन के गांव नगला सोन स्थित घर से होनी थी।

दूल्हा-दुल्हन को विदाई की रस्म के लिए गांव सोन नगला स्थित घर ले जाया गया। दूल्हा पक्ष द्वारा दुल्हन की सैंडल व चढ़ावे का अन्य सामान नहीं लाने से दुल्हन नाराज हो गई। दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। जिसके बाद दूल्हा पक्ष ने पुलिस बुला ली। काफी समझाने के बाद भी दुल्हन नहीं मानी और बरात को वापस करा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें