फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lockdown: आज से खुलेंगी किराना की दुकानें, बड़े स्टोर भी खुलेंगे, सिर्फ होम डिलीवरी होगी

Wed, 22 Apr 2020 12:02 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
आगरा लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में किराने की दुकानें बुधवार से सुबह नौ से शाम चार बजे तक खुलेंगी। इनसे सिर्फ होम डिलीवरी की जाएगी। लोगों को यहां आने की इजाजत नहीं होगी। विशाल मेगा मार्ट, बिग बाजार, ईजी डे भी इसी समय खुलेंगे।
विज्ञापन


जिलाधिकारी प्रभु नारायण सिंह और एसएसपी बबलू कुमार ने इसके निर्देश दिए हैं। एसएसपी ने बताया कि केवल ब्रांडेड पैक्ड दूध की ही बिक्री जी जाएगी। यह दूध सुबह और शाम दोनों समय डोर-टू-डोर डिलीवरी के माध्यम से बेचा जाएगा।

किराने की दुकानों के खुलने का समय सुबह नौ बजे से लेकर शाम चार बजे तक होगा। डोर-टू-डोर डिलीवरी का समय भी यही रहेगा। प्रत्येक दुकान के आगे एक रस्सी से अवरोध बनाया जाएगा, जिससे लोगों की दुकान से दूरी बनी रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदारों को बरतनी होगी एहतियात

दुकान में कार्यरत सभी लोग मास्क एवं हैंड ग्लव्स पहनेंगे। दुकान में लगे काउंटर व ग्लव्स का सैनिटाइजेशन नियमित अंतराल पर किया जाएगा। दुकानदारों को निर्देश दिए गए हैं कि आगामी रमजान पर्व में विक्रय होने वाले खाद्य पदार्थ का भी भंडारण सुनिश्चित करें।

बिग बाजार, विशाल मेगा मार्ट, ईजी डे और अन्य ऐसे खाद्य कारोबार के परिसर खुलने का समय सुबह नौ बजे से लेकर शाम चार बजे तक रहेगा। ये भी सिर्फ होम डिलीवरी के लिए खुलेंगे। 

ऐसे खाद्य कारोबार परिसर जहां खाद्य पदार्थों का निर्माण होता है, वे यह सुनिश्चित करेंगे कि उनके परिसर में काम करने वाले श्रमिक वहीं रहें, अन्यथा अनुमति नहीं मिलेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें