फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: ट्रेन की चपेट में आकर किराना व्यवसायी की मौत, हादसा या आत्महत्या...जांच में जुटी पुलिस

Wed, 06 Nov 2024 04:49 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में किराना व्यवसायी की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। ये हादसा था या आत्महत्या, इस बारे में परिवार के लोग कुछ भी स्पष्ट नहीं बता पा रहे हैं। पुलिस  जांच में जुटी हुई है। 
 
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी शहर में करहल रोड रेलवे क्रॉसिंग पर बुधवार की सुबह एक किराना व्यवसायी की ट्रेन से कट कर मौत हो गई। युवक रामबाग नगला पीपल का रहने वाला था। यह एक हादसा है या व्यवसायी ने आत्महत्या की है। इसको लेकर परिजन कोई जबाव नहीं दे पा रहे हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। उधर घटना के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के रामबाग नगला पीपल निवासी पंकज शाक्य (23) किराने का व्यवसाय कर रहे थे। बुधवार की सुबह वह घर से खेत पर जाने की बात कह कर निकले थे। कुछ देर बाद परिजन को सूचना मिली कि पंकज का शव करहल रोड रेलवे क्रॉसिंग पर पड़ा है।

 सूचना मिलने के बाद रोते बिलखते हुए परिजन मौके पर पहुंच गए। इधर स्थानीय पुलिस ने युवक के शव को सील करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक ने खुदकुशी की है या वह वाकई हादसे का शिकार हुआ है। इसको लेकर अभी तक असमंजस की स्थिति बनी हुई है। मृतक के परिजन भी इस बारे में कुछ बता नहीं पा रहे हैं। हादसे में किराना व्यवसायी की मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। घर में चीख पुकार मची है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें