फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Greenfield Expressway: एक्सप्रेसवे का काम शुरू, घंटेभर में पहुंच जाएंगे आगरा से अलीगढ़; दो साल में होगा तैयार

Tue, 16 Dec 2025 12:06 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा-अलीगढ़ ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का सर्वे पूरा होने के बाद अब निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस एक्सप्रेसवे के बन जाने से आगरा से अलीगढ़ की दूरी सिर्फ घंटेभर में ही तय की जा सकेगी। 
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने आगरा-अलीगढ़ ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का सर्वे पूरा कर लिया है। निर्माण के लिए टेंडर होने के बाद अब काम भी शुरू हो गया है। दो साल में यह पूरा हो जाएगा। इसके बन जाने से आगरा से अलीगढ़ घंटेभर में ही पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन


एनएचएआई के परियोजना निदेशक संदीप यादव ने बताया कि ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे 65 किमी का है। इसका बजट 1536.9 करोड़ रुपये है। इसे खंदौली के टोल प्लाजा से एनएच-91 से जोड़ा जाएगा। इसमें हाथरस के 48, अलीगढ़ के 14 और आगरा के 4 गांव हैं। एक्सप्रेसवे पर 49 फुट ओवरब्रिज (एफओबी), अंडरपास और रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) भी बनाए जाएंगे।

इससे आसपास के गांवों के लोगों को भी आसानी होगी। गांवों का भी विकास होगा। कार्यदायी संस्था ने रूट का सर्वे कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। दिसंबर 2027 तक इस पर यातायात शुरू हो जाएगा। इसके बनने से खंदौली से अलीगढ़ 45 मिनट और आगरा से अलीगढ़ घंटेभर में पहुंचा जा सकेगा।
विज्ञापन


दो चरणों में होगा निर्माण
एक्सप्रेसवे दो चरणों में बन रहा है। पहले चरण में 36.9 किमी है। इसकी लागत 820.40 करोड़ रुपये और दूसरे में 28 किमी बनेगा। इसका बजट 716.50 करोड़ रुपये है। गाजियाबाद और फरीदाबाद की कंपनियाें को टेंडर मिला है। इस एक्सप्रेसवे के बनने से आगरा, हाथरस और अलीगढ़ के बीच सीधा जुड़ाव होगा। लोगों को जाम से नहीं जूझना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें