मैनपुरी। बारिश और बाढ़ के चलते आम आदमी की थाली से हरी सब्जी गायब होने लगी है। एक सप्ताह में हरी सब्जियों के दाम दोगुने तक हो गए हैं। इससे रसोई का बजट बिगड़ गया है। आम आदमी हरी सब्जी खरीदने में कटौती करने लगा है। मंडी में महंगी होने से बाजार में भी हरी सब्जी महंगी मिल रही है।
बारिश के बीच मंडी में स्थानीय किसान हरी सब्जी लेकर नहीं आ रहे हैं। बाढ़ और बारिश के चलते बाहर से हरी सब्जियों की आवक कम हो रही है। मंडी में हरी सब्जी की कमी से दुकानदारों काे मंडी से हरी सब्जी महंगी मिल रही है। मंडी की महंगाई के कारण बाजार में हरी सब्जियों के दाम दोगुने तक पहुंच गए हैं। दुकानदारों का कहना है कि जब मंडी से महंगी हरी सब्जी मिलेगी तो बाजार में भी महंगी बेची जाएगी। हरी सब्जी खरीदने में ग्राहक की अब कटौती करने लगे हैं।