फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ग्रीन टीम ने रेड को तीन रन से हराया, अंत तक रहा रोमांच

Fri, 19 Jun 2026 02:49 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
​खिलाड़ी को पुरस्कृत करते अति​थि
विज्ञापन
आगरा। आरबीएस इंटर कॉलेज क्रिकेट अकादमी की सब जूनियर राउंड रॉबिन क्रिकेट लीग के दूसरे दिन बेहद रोमांचक मुकाबले हुए। ग्रीन टीम ने रेड टीम को तीन रन से पराजित कर जीत दर्ज की। फैसला अंतिम ओवर में हुआ, जिससे दर्शकों में अंत तक रोमांच बना रहा।
विज्ञापन

आयोजन सचिव अतुल सोलंकी ने बताया कि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ग्रीन टीम 162 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। अनमोल ने सर्वाधिक 34 रन, वरुण ने 14 और कुणाल त्यागी ने 12 रन का योगदान दिया। सनी ने 4, प्रियंक अरोड़ा ने 3 और सिद्दीक गौतम ने दो विकेट हासिल किए।

लक्ष्य का पीछा करते हुए विपक्षी टीम मजबूत स्थिति में थी लेकिन अंतिम ओवर में टीम 159 रन पर सिमट गई। अरीवुद्दीन ने 26 और मनन ने 20 रन बनाए। गेंदबाजी में दिव्यम, प्रांजल और आदित्य ने तीन-तीन विकेट लेकर मैच का रुख बदल दिया। दिव्यम को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। उन्हें हर्षवर्धन शर्मा और पूर्व क्रिकेटर नवीन गोस्वामी ने पुरस्कार प्रदान किया।
विज्ञापन


इस दौरान आगरा डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव प्रकाश कौशल, पूर्व क्रिकेटर विवेक यादव, डॉ. चंद्रशेखर शर्मा, राव हरेंद्र सिंह, नागेश पंडित, कमेंटेटर नरेंद्र शर्मा, पूर्व क्रिकेटर स्वप्निल सिंह, फैजल रईस आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें