आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र में जानलेवा हमला करने एवं जान से मारने की धमकी देने के आरोपी दिव्यांश चौधरी (पूर्व मंत्री चौधरी उदयभान सिंह के पौत्र) को कोर्ट से सशर्त जमानत मिल गई। स्पेशल जज दस्यु प्रभावी रविकांत ने 75000 के दो जमानती एवं इतनी ही राशि के निजी मुचलके पर सशर्त जमानत मंजूर की।