फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षत्रिय महासभा की देशव्यापी रथयात्रा का टूंडला में भव्य स्वागत

सार

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की तृतीय देशव्यापी रथयात्रा का टूंडला में भव्य स्वागत किया गया। साथ ही उनके आंदोलन में हर तरह से सहयोग करने का एलान किया तथा जयश्रीराम के नारे लगाए। प्रदेश संगठनमंत्री योगेंद्र सिंह सिसोदिया एवं सवर्ण संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंदपाल सिंह तोमर, जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह जादौन के नेतृत्व में उनका स्वागत किया गया।स्वागत करने वालों में राघवेंद्र सिंह, हनी जादौन, अवधेश प्रताप सिंह सप्पू भैया, वरुण प्रताप, अमन सिंह, सनी सिंह, शशांक सिंह, नीतू सिंह, ललित तोमर, नीरज चौहान,रवि चौहान, मयंक प्रताप सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टूंडला। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की तृतीय देशव्यापी रथयात्रा का टूंडला में भव्य स्वागत किया गया। साथ ही उनके आंदोलन में हर तरह से सहयोग करने का एलान किया तथा जयश्रीराम के नारे लगाए।
विज्ञापन

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा (संस्थापक महाराजा स्वर्गीय बलवंत सिंह अवागढ़ स्टेट) के तत्वावधान में महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र सिंह तोमर के नेतृत्व में तीन सूत्री मांगों को लेकर जम्मू से रथयात्रा निकाली गई है। तोमर ने कहा कि इन मांगों में प्रमुखता से जातिगत आरक्षण को आर्थिक आधार पर लाने, सामाजिक समरसता लाने एवं इतिहास में क्षत्रिय महापुरुषों के इतिहास के साथ हुई छेड़छाड़ को दुरुस्त कराने के लिए देशव्यापी रथयात्रा निकाली जा रही है। उन्होंने बताया कि रथयात्रा गत नौ अगस्त को महाराजा हरीसिंह के राज भवन जम्मू से प्रारंभ होकर जम्मू एंड कश्मीर, लेह-लद्दाख, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, उत्तराखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश झारखंड, पश्चिम बंगाल, आसाम, त्रिपुरा, बिहार से यूपी में प्रवेश कर यूपी के विभिन्न जनपदों में सभी जिलाधिकारियों को ज्ञापन सौंपते हुए फिरोजाबाद होते हुए टूंडला पहुंची। प्रदेश संगठनमंत्री योगेंद्र सिंह सिसोदिया एवं सवर्ण संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंदपाल सिंह तोमर, जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह जादौन के नेतृत्व में उनका स्वागत किया गया।स्वागत करने वालों में राघवेंद्र सिंह, हनी जादौन, अवधेश प्रताप सिंह सप्पू भैया, वरुण प्रताप, अमन सिंह, सनी सिंह, शशांक सिंह, नीतू सिंह, ललित तोमर, नीरज चौहान,रवि चौहान, मयंक प्रताप सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें