फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पुलिस लाइन में आयोजित गणतंत्र दिवस की भव्य परेड

Mon, 27 Jan 2025 11:33 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। गणतंत्र दिवस का पर्व जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कलेक्ट्रेट भवन सहित सभी सरकारी कार्यालयों पर तिरंगा ध्वज फहराया गया। पुलिस लाइन में भव्य परेड का आयोजन किया गया। पुलिस के जवानों ने कदम से कदम मिलाते हुए परेड की। स्कूली छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट पर ध्वज फहराने के बाद डीएम मेधा रूपम ने संविधान में उल्लिखित संकल्प की कलेक्ट्रेट कर्मियों को शपथ दिलाई। इसके पश्चात डीएम पुलिस लाइन में आयोजित परेड में शामिल हुईं। वह पुलिस लाइन के कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रहीं। ठीक 9:30 बजे पुलिस लाइन में डीएम ने ध्वजारोहरण किया। एसपी अंकिता शर्मा ने संविधान के उल्लिखित संकल्प की शपथ दिलाई। तत्पश्चात डीएम ने एसपी के साथ जिप्सी में सवार होकर परेड ग्राउंड में परेड का निरीक्षण किया। निरीक्षण करने के बाद परेड शुरू हुई। आकर्षक परेड को देखकर पुलिस लाइन में मौजूद अतिथि व दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। पुलिस के जवान कदम से कदम मिलाते हुए निकले। डीएम व एसपी ने परेड का मान प्रणाम स्वीकार किया। पुलिस लाइन की परेड में जिला जज रामेश्वर, सदर विधायक देवेंद्र राजपूत, अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी, एडीएम राकेश पटेल, एएसपी राजेश कुमार भारती, एसडीएम कोमल पंवार, सीओ सहावर शाहिदा नसरीन, सीओ आंचल चौहान, सीओ पटियाली राजकुमार पांडे, प्रतिसार निरीक्षक रविंद्र मलिक सहित बड़ी संख्या में न्यायिक, प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षा चयन आयोग के सदस्य डॉ. राधाकृष्ण दीक्षित व हेमंत त्रिगुणायत ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें