फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भागवत कथा से पूर्व निकाली भव्य कलश यात्रा

विज्ञापन
शहर में कलश यात्रा निकालतीं गायत्री परिवार की महिलाएं - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
बेवर। गांव लालपुर में मंगलवार से शुरू हुई भागवत कथा से पूर्व कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा फर्रुखाबाद रोड के ब्रह्मदेव आश्रम से शुरू होकर लालपुर पहुंची। कथा पंडाल में कलशों की स्थापना के बाद श्रीमद् भागवत कथा शुरू हुई।
विज्ञापन

यजमान ललित यादव उर्फ रिंकू ने पत्नी रेनू यादव के साथ गुरु पूजन किया। मंगलवार को पहले दिन कथावाचक आचार्य मनोज अवस्थी ने सुखदेव जन्म, भक्ति ज्ञान वैराग्य का वर्णन कर धुंधकारी मोक्ष की कथा सुनाई। कथा पांडाल में महिला व पुरुष श्रद्धालु मौजूद रहे। कथा आयोजक रिंकू यादव ने बताया कि मंगलवार शुरू हुई भागवत कथा छह दिसंबर तक चलेगी। सात दिसंबर को पूर्णाहुति के बाद भंडारे का आयोजन होगा।
इस मौके पर मोहित यादव उर्फ दीपू, ज्योति यादव, कांति देवी, लज्जावती देवी, सर्वेश यादव, रजनीश यादव, सत्यवीर यादव, भानु प्रकाश तिवारी, सतीश यादव, पिंकू दीक्षित, आशीष त्रिपाठी, अरविंद यादव, देवराज सिंह यादव, प्रीतम यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें