फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan Somwar 2024: चौथे सोमवार को पृथ्वीनाथ महादेव में सजेगा भव्य फूल बंगला, महाकाल की तर्ज पर होगा शृंगार

Sun, 11 Aug 2024 05:34 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में सावन के चौथे सोमवार को पृथ्वीनाथ महादेव में भव्य फूल बंगला सजाया जाएगा। महाकाल की तर्ज पर भांग से शृंगार किया जाएगा। यहां श्रद्धालुओं की भारी उमड़ती हैं। 
विज्ञापन
पृथ्वीनाथ महादेव - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में सावन महीने के चौथे सोमवार पर श्रद्धालु पृथ्वीनाथ महादेव का जलाभिषेक करेंगे। रविवार की शाम यहां पर पृथ्वीनाथ मेले का उद्घाटन किया गया। सोमवार को भांग से पृथ्वीनाथ महादेव का उज्जैन के महाकाल की तरह भव्य शृंगार होगा। इसके लिए शनिवार की शाम से मेले की तैयारियां शुरू हो गईं थीं।

विज्ञापन


सावन के चौथे सोमवार पर एक बार फिर पूरा शहर शिवमय होगा। बेलपत्र, धतूरा, भांग हाथ में लिए महादेव को अर्पण कर मन्नत मनौती का दौर चलेगा। मंदिर महंत अजय राजौरिया ने बताया कि मेले का उद्घाटन रविवार की शाम 5 बजे किया गया। 

सोमवार की भोर 3 बजे अभिषेक, 4 बजे से श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के कपाट खोल दिए जाएंगे। इसके बाद दिन भर श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के पट खुले रहेंगे। सोमवार की रात 12 बजे मंदिर के पट बंद कर दिए जाएंगे। सोमवार की शाम महाकाल की तर्ज पर शृंगार होगा। इसी के साथ भव्य फूल बंगला व भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें