फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को घेरकर खेत में ले गया ग्राम प्रधान, तमंचे के बल पर किया रेप

Thu, 28 Jun 2018 02:32 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगंज (एटा)
विज्ञापन
rape
विज्ञापन
खेत पर गई किशोरी के साथ ग्राम प्रधान ने तमंचे के बल पर दुराचार किया। इसकी रिपोर्ट पीड़िता के भाई ने थाना अलीगंज में दो लोगों के खिलाफ दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेज दिया। थाना अलीगंज क्षेत्र के एक गांव निवासी 14 वर्षीय किशोरी शाम करीब सात बजे घर से खेत पर शौच करने के लिए गई थी। 

आरोप है उसी समय ग्राम प्रधान कमालुद्दीन उर्फ नन्हे ने अपने दोस्त तसलीम निवासी मोहम्मद नगर बझेरा के साथ मिलकर किशोरी को घेर लिया। 
Trending Videos
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी उसे मक्का के खेत में ले गए और किशोरी के कनपटी पर तमंचा रखकर ग्राम प्रधान ने उसके साथ दुराचार किया।इसकी जानकारी किशोरी ने आरोपियों के कब्जे से छूटने के बाद परिजनों को दी। 

इस पर गुस्साए परिजन लड़की को लेकर थाना अलीगंज पहुंचे जहां उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस को दर्ज कराई। जिस पर पुलिस ने किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेज दिया। 

जबकि आरोपियों को पकड़ने के लिए उनकी इधर उधर तलाश कराई। पुलिस को कोई भी आरोपी हाथ नहीं लग सका। एसपी संजय कुमार का कहना है कि मामले में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें