फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: फंदे पर लटकी मिली थी स्नातक छात्र की लाश, चार दिन बाद परिजन को मिला सुसाइड नोट; युवक ने इसलिए दी जान

Fri, 08 May 2026 11:11 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

परिजन ने शिवांग के सामान चेक किए तो पर्सनल डायरी देखते ही उनके होश उड़ गए। उसमें सुसाइड नोट था। सुसाइड नोट में जिक्र था कि चर्च रोड निवासी परी वर्मा नाम की युवती से उसकी दोस्ती थी। परी उसके ऊपर शादी करने का दबाव बना रही थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के सिकंदरा के नई आबादी चर्च रोड निवासी स्नातक छात्र का शव 4 मई को घर में फंदे से लटका मिला था। परिजन गमगीन थे, इसी दौरान बेटे का सामान देखने पर उसकी डायरी में एक पेज का सुसाइड नोट मिला। छात्र ने एक युवती को मौत का जिम्मेदार बताया है। युवती के शादी का दबाव बनाने और कुछ कर लेने की धमकी से अवसाद में आकर आत्महत्या की बात लिखी है। इससे परिजन ने युवती के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन


चर्च रोड निवासी शिवम दुबे ने बताया कि उनका भाई शिवांग (20) बीए सेकंड ईयर का छात्र था। परिवार ने बाईंपुर में मकान बनवा लिया है। अब सब वहीं रहते हैं। 3 मई को शिवांग पढ़ाई करने की बोलकर चर्च रोड के मकान पर गया था। मकान में किराएदार भी रहते हैं। 4 मई को कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर किराएदारों ने परिजन को सूचना दी थी। दरवाजे की कुंडी काटकर अंदर प्रवेश करने पर शिवांग का शव फंदे से लटका मिला था।

 

पोस्टमार्टम के बाद परिजन ने अंतिम संस्कार कर दिया। परिवार को आत्महत्या की वजह समझ नहीं आ रही थी। परिजन ने शिवांग के सामान चेक किए तो पर्सनल डायरी देखते ही उनके होश उड़ गए। उसमें सुसाइड नोट था। सुसाइड नोट में जिक्र था कि चर्च रोड निवासी परी वर्मा नाम की युवती से उसकी दोस्ती थी। परी उसके ऊपर शादी करने का दबाव बना रही थी। शादी नहीं करने पर आत्महत्या कर उसे फंसाने की धमकी दे रही थी। वह अभी शादी नहीं कर सकता था। परी की धमकियों से वह परेशान था। उसे समझ नहीं आ रहा था कि वह क्या करे इसलिए आत्महत्या कर रहा है।
 
विज्ञापन

शिवम ने बताया कि उन्होंने डायरी पुलिस को दी। पिता राजीव पहले से बीमार हैं। इस कारण भाई डर के कारण घरवालों को कुछ नहीं बता रहा था। भाई की मौत की जिम्मेदार परी को वह जेल भिजवाना चाहते हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि सुसाइड नोट के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। सुसाइड नोट को जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा जाएगा। हैंडराइटिंग के मिलान के बाद पता चलेगा कि सुसाइड नोट मृतक ने ही लिखा है या नहीं। साक्ष्य के आधार पर जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें-UP: प्रदेश के इस मेडिकल काॅलेज में फ्री होंगे किडनी ट्रांसप्लांट, 12 मरीजों का हुआ पंजीकरण; चार की जांच पूरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें