फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 जनवरी को आगरा आएंगे राज्यपाल, इन राहों पर जा रहे हैं तो पढ़ लें ये खबर

Fri, 19 Jan 2018 11:19 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
राज्यपाल राम नाईक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राज्यपाल राम नाईक शनिवार ढाई घंटे आगरा में रहेंगे। वह शास्त्रीपुरम स्थित टीयर्स मंदबुद्धि संस्थान के 25 वें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। राज्यपाल दोपहर 2.30 बजे आएंगे। 
विज्ञापन


राज्यपाल राजकीय विमान से खेरिया हवाई अड्डे पर उतरेंगे। यहां से वह सड़क मार्ग से शास्त्रीपुरम स्थित आयोजन स्थल पर पहुंचेंगे। 
उनकी फ्लीट टाटा गेट, पृथ्वीनाथ रेलवे फाटक, केदार नगर, राम नगर की पुलिया, मारुति एस्टेट चौराहा, बोदला, पश्चिमीपुरी चौराहा होते हुए टीयर्स मंदबुद्धि संस्थान जाएगी। 
Trending Videos
विज्ञापन

शाम पांच बजे उनकी वापसी है। वह इसी रूट से खेरिया हवाई अड्डे लौटेंगे। वीवीआईपी भ्रमण के चलते इस रूट पर फ्लीट के समय यातायात रोक दिया जाएगा। 

इससे इस रूट से गुजरने वालों को थोड़ी दिक्कत हो सकती है। राज्यपाल के कार्यक्रम को देखते हुए मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों की ड्यूटी निर्धारित कर दी गई हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें